Showing posts with label Ganesh Chaturthi. Show all posts
Showing posts with label Ganesh Chaturthi. Show all posts

Tuesday, August 26, 2025

गणेश चतुर्थी पर्व (27 अगस्त) पर बधाई

 राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने शुभकामनाएं दी हैं 


जयपुर: 26 अगस्त 2025: (मीडिया लिंक रविंदर//राजस्थान स्क्रीन डेस्क)::

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने गणेश चतुर्थी पर्व (27 अगस्त)  पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल श्री बागडे ने कहा है कि भगवान श्री गणेश प्रथम पूज्य है।  वह सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करने वाले और मंगल करने वाले  हैं। ऐसे भगवान श्री गणेश का हम वंदन, अभिनंदन करते हैं।

उन्होंने गणेश चतुर्थी  उमंग और उत्साह से मनाने के साथ गणेशोत्सव पर भगवान श्री गणेश से राष्ट्र और प्रदेश की समृद्धि, सम्पन्नता और खुशहाली की कामना की है।  ----

डॉ. राजेश व्यास/आशुतोष