Showing posts with label Minister. Show all posts
Showing posts with label Minister. Show all posts

Monday, May 7, 2018

गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने हरी झंडी दिखाई

21:20:59 IST 2018
आपदा प्रतिसाद बल के लिये उपकरणों के ट्रकों को रवाना किया
जयपुर: 7 मई 2018: (राजस्थान स्क्रीन ब्यूरो)::
गृह मंत्री श्री गुलाब चंद कटारिया ने सोमवार को झालाना महल स्थित राज्य आपदा प्रतिसाद बल के बटालियन मुख्यालय पर राज्य आपदा प्रतिसाद बल के लिये विभिन्न आपदा उपकरणो को बल की संभाग स्तर पर तैनात समस्त कम्पनियों को उपलब्ध कराने के लिए रवाना किया।

श्री कटारिया ने हरी झण्डी दिखाकर विभिन्न आपदा उपकरणो को 16 ट्रको द्वारा सम्बन्धित कम्पनियों के लिए रवाना किया। उन्होंने एवं अतिथियों ने बल द्वारा आपदाओं के समय किये जाने वाले राहत कार्यो के डेमो कोदेखा और जवानों के हौसलो की तारीफ की।

गृहमंत्री श्री कटारिया ने कहा कि आपदाओं की स्थिति में राज्य आपदा प्रतिसाद बल जानमाल की रक्षा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि 1120 की स्वीकृत कुल संख्या के इस बल में अभी कार्यरत सभी 857 जवानों को किसी न किसी कार्य हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। उन्होंने उपकरणों की खरीद के लिए बजट आवंटन हेतु मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि अभी एनडीआरएफ की एक यूनिट अजमेर में उपलब्ध रही है और जरूरत के समय अन्य राज्यो से टीमे बुलायी जाती रही है । उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अब बाहर से यहां टीम बुलाने की जरूरत नही पड़ेगी बल्कि हमारी टीम अन्य राज्यों में भी जाकर मदद कर सकेंगी।

महानिदेशक पुलिस श्री ओ पी गल्होत्रा ने एसडीआरएफ द्वारा प्रदर्शित डेमो की प्रशंसा की । उन्होंने एसडीआरएफ के लिए आवश्यक उपकरण खरीदने के लिए बजट उपलब्ध कराने हेतु राज्य सरकार एवं गृहमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने एसडीआरएफ के जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिलाने हेतु एडीजी श्री सोनी की सराहना की।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस व एसडीआरएफ के प्रभारी श्री बी एल सोनी ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2013 में राज्य आपदा प्रतिसाद बल का गठन किया गया । उन्होंने बताया अतिवृष्टि सहित अन्य आपदाओं में एसडीआरएफ ने उल्लेखनीय भूमिका निभा है । उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अब आवश्यक उपकरण मिलने से अब एसडीआरएफ के जवान आपदाओं की स्थितियो में बेहतर योगदान दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि नए उपकरणों में 16 ट्रक, 48 बोट, 9 फाइबर बोट्स, कऋृटग मशीने, लाइफ जैकेट्स,विभिन्न प्रकार की रोप्स, हेलमेट्स इमरजेंसी लाइट्स सहित अन्य आवश्यक उपकरण शामिल है।

इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव आपदा राहत श्री हेमंत, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सर्वश्री राजीव दासोत, डी सी जैन राजीव शर्मा, एन नरसिम्हा सहित अन्य अधिकारी गण भी मोजूद थे।

Sunday, May 6, 2018

आसोटिया में 33/11 केवी सब स्टेशन का किया लोर्कापण

20:48:12 IST 2018
लोर्कापण  किया उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने 
राजसमन्द: 6 मई 2018: (राजस्थान स्क्रीन ब्यूरो)::
उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने रविवार को राजसमन्द शहर के नई आबादी आसोटिया में अजमेर  विद्दुत वितरण निगम लिमिटेड के नवस्थापित 33/11 केवी सब स्टेशन का लोर्कापण किया। उन्होंने पट्टिका का अनावरण किया और बटन दबाकर सब स्टेशन की शुरूआत की। 
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने राज्य में विद्युत क्षेत्र के विकास और विस्तार पर र्चचा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे की पहल और सरकार के बहुआयामी प्रयासों से आज प्रदेश में बिजली सुविधाएं नए दौर में प्रवेश कर चुकी हैं। 
उन्होंंने कहा कि एक ओर जहां बिजली संसाधनों, सेवाओं और सुविधाओं का व्यापक विस्तार हुआ है वहीं सभी तरह के बिजली उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कल्याणकारी योजनाओं का सूत्रपात किया गया है और इससे बिजली क्षेत्र बेहतर दौर में प्रवेश कर चुका है।
श्रीमती माहेश्वरी ने कहा कि राजसमन्द जिले में हाल के र्वषों में बिजली क्षेत्र में व्यापक सुविधाओं व संसाधनों का विस्तार हुआ है और इससे हर जगह लोगों को सहूलियतें हुई हैं। 
आरंभ में अजमेर डिस्कॉम की अधीक्षण अभियन्ता श्रीमती मधुमती मेनारिया उपखण्ड अधिकारी श्री राजेन्द्रप्रसाद अग्रवाल, नगर परिषद के सभापति श्री सुरेश पालीवाल, उप सभापति श्री र्अजुन मेवाड़ा, आयुक्त श्री बृजेश राय, सहित गणमान्यए व्यक्ति उपस्थित थे। 

Sunday, August 28, 2016

‘स्वस्थ रहने के लिए लें दो नियम अपनाने का संकल्प-युनूस खान

नियमित खेल और व्यायाम का संकल्प-सार्वजनिक निर्माण मंत्री
जयपुर: 27 अगस्त 2016: (राजस्थान स्क्रीन ब्यूरो):
सार्वजनिक निर्माण, परिवहन एवं बूंदी जिला प्रभारी मंत्री श्री युनूस खान ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेल ही सबसे बड़ा माध्यम है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य तय कर कड़ा संघर्ष कर उसे हासिल किया जावे। श्री खान शनिवार को बूंदी जिले के खेल संकुल परिसर में आयोजित तृतीय अंतर जिला सिविल सेवा बॉस्केटबॉल एवं वॉलीबॉल खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि पद से सम्बोधित कर रहे थे।  प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यति जीवन में स्वस्थ्य रहने के लिए नियमित खेल और व्यायाम अपनाने का संकल्प लें। खेल मैदानों के विकास के लिए समग्र योजना बनाकर कार्य किया जावे, जिससे इनके माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं से प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिले।      उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि टीम भावना बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करती है। प्रदेश सरकार टीम राजस्थान के जरिए राजस्थान के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पबद्ध है। निश्चित रूप से टीम राजस्थान प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।     समारोह की अध्यक्षता करते हुए बूंदी विधायक श्री अशोक डोगरा ने कहा कि खेलों से जीवन में स्फूर्ति रहती है। साथ मानसिक उर्जा एवं शांति मिलती है। कार्यक्रम में जिला कलटर श्री नरेश कुमार ठकराल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अंतर जिला प्रतियोगिता खेलों के माध्यम से तनाव दूर करने का अच्छा नवाचार है। अंतर जिला सिविल सेवा प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मंत्री श्री युनूस खान ने बॉलीबॉल व हेण्डबॉल मेंंं हाथ आजमाया। उन्होंने बूंदी की टीम के के विरूद्ध हुए बॉलीबॉल मैच में हाथ आजमा या और अपनी टीम को विजय दिलाई।     इससे पहले जिला प्रभारी मंत्री श्री खान ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली और  प्रतियोगिता के आयोजन की विधिवत घोषणा की। खिलाड़ियों को अनुशासन के साथ निर्धारित नियमों का पालन करते हुए सच्ची खेल भावना के खेलने की शपथ दिलाई। 
---