Showing posts with label Women. Show all posts
Showing posts with label Women. Show all posts

Saturday, November 29, 2025

अलवर की राजीविका बहनों से की मुलाक़ात

Rajasthan Jaipur//Alwar News on 29th November 2025 Regarding Women Empowerment

 केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री ने बताये सफलता के विशेष गुर 

उत्पादों के बाज़ारीकरण हेतु तीन स्तरीय रणनीति बनाने के निर्देश


जयपुर
//अलवर: 29 नवंबर 2025: (मीडिया लिंक रविंदर / /राजस्थान स्क्रीन डेस्क) ::

महिलाओं के बिना संसार भी नहीं चल सकता और घर परिवार भी। इसलिए महिलाएं घर बार और संसार को सफलता से चलाने के लिए स्वयं बढ़चढ़ कर आगे आ रही हैं। इस दिशा में समाज और सरकार दोनों ही महिलाओं के साथ आएं तो बात बहुत तेज़ी से बन जाएगी। सरकार महिलाओं को बता रही है कि किस तरह से महुला सशक्तिकरण हीसमाज को मज़बूत बना सकता है। 

इसी भावना और मकसद से केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर शनिवार को अलवर की राजीविका बहनों ने मुलाक़ात की। यह भेंट केंद्रीय मंत्री के विशेष निमंत्रण पर आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने राजीविका बहनों के उत्पादों को देशभर में पहचान दिलाने और बेहतर बाज़ार उपलब्ध करवाने हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। यह सहयोग तेज़ी से उपलब्ध भी होने लगा है। 

इस भेंट में केंद्रीय मंत्री ने राजीविका बहनों के कार्यों की सराहना करते हुए राजीविका उत्पादों की स्पष्ट पहचान, उत्पादों के मूल्यवर्धन हेतु प्रशिक्षण की सुव्यवस्थित व्यवस्था, तैयार उत्पादों के लिए बेहतर बाज़ार एवं विपणन अवसर उपलब्ध करवाने हेतु तीन स्तरीय कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। इस कार्ययोजना के बहुत अच्छे परिणाम भी जल्द सामने आएंगे   

इसी दिशा में प्रशिक्षण और विपणन सहायता को प्रभावी बनाने के लिए उन्होंने वी-शक्ति ट्रस्ट को भी विशेष दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही यह आश्वासन दिया कि विभिन्न विभागों को निर्देशित किया जाएगा कि वे राजीविका बहनों को उत्पाद विक्रय हेतु उपयुक्त स्थान उपलब्ध करवाएं। इस कदम से जल्द ही महिमा सशक्तिकरण में एक क्रांति आ जाएगी। 

इस सुअवसर पर राजीविका बहनों ने केंद्रीय मंत्री श्री यादव को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि अलवर सांसद खेल उत्सव तथा राजीविका–वी शक्ति मेले में भोजन उपलब्ध करवाने के अवसर से उन्हें लगभग 15 लाख रुपये का ऑर्डर प्राप्त हुआ तथा मेले में भी उनके उत्पादों की लाखों रुपये की बिक्री हुई। इससे समूहों को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी प्रगति मिली। इस सफलता का ेटासिक असर पूरे समाज पर पड़ेगा। 

अपनी इस मुलाक़ात के दौरान राजीविका बहनों ने श्री यादव को अपने हस्तनिर्मित “बाजरे के लड्डू” और “राजीविका बहनों की पाती” भेंट स्वरूप प्रस्तुत की, जिसे मंत्री जी ने उत्साहपूर्वक स्वीकार किया। गौरतलब है कि बाजरे के इन लडडुओं को स्वाद और सम्मान के क्षेत्र में बहुत महत्व हासिल है। 

यह मुलाक़ात राजीविका बहनों के लिए नई संभावनाओं और सशक्तिकरण के नए आयाम खोलने वाली साबित हुई। अच्छा हो अगर यह योजनाएं देश के कोने कोने में पहुंच जाएं। कोई भी महिला ,  कोई भी घर आर्थिकक तौर पर कमज़ोर न रहे। हर घर में खुशहाली हो और मां लक्ष्मी की कृपा रहे। 

——नेमीचंद / आशुतोष——   

Saturday, May 19, 2018

महिलाएं ही चेंज एजेंट: मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

Sat May 19 17:48:20 IST 2018
महिलाएं बाहर निकलती हैं, तो बदलाव निश्चित होता है
जयपुर: 19 मई 2018: (राजस्थान स्क्रीन ब्यूरो)::
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि महिलाएं ही चेंज एजेंट हैं। महिलाएं घर से बाहर निकल कर समाज को बदलने की प्रतिज्ञा कर लें तो फिर उन्हें बदलाव लाने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि महिलाएं नई ऊर्जा के साथ नये युग का सूत्रपात कर सकती हैं। 

श्रीमती राजे रविवार को 8 सिविल लाइन्स पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, राजस्थान के क्षत्राणी शपथ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थीं। कार्यक्रम में सैंकड़ों क्षत्राणियों ने समाज सेवा की शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि घूंघट में रहने वाली क्षत्राणियां आज क्रांतिकारी का रूप लेकर समाज सेवा का जो संकल्प लेने आई हैं, यह सभी समाजों के लिए उदाहरण है और हमारे लिए गौरव का अवसर है। 
महिलाएं बाहर निकलती हैं, तो बदलाव निश्चित होता है
मुख्यमंत्री ने कहा कि आमतौर पर क्षत्रिय महिलाएं बाहर नहीं निकलती लेकिन आज एक नये युग की शुरूआत हुई है। उन्होंने कहा कि महिला जब बदलाव की भावना के साथ बाहर निकलती है तो सैंकड़ों चुनौतियों के बावजूद सकारात्मक बदलाव निश्चित रूप से होता है, क्योंकि महिलाएं जिस तरह घर को संवारने का हुनर जानती हैं, उसी तरह वे समाज, देश और प्रदेश को भी एक सूत्र में पिरोने का काम करती हैं।
सबको साथ लेकर चलें
श्रीमती राजे ने क्षत्राणियों का आह्वान किया कि आपने समाज सेवा का जो बीड़ा उठाया है तो 36 की 36 कौम को साथ लेकर चलना होगा। सबके दुख-सुख में साथ खड़ा होना होगा। अपने लक्ष्य पर ध्यान रखकर आगे बढ़ना होगा तभी हम एक सशक्त समाज और एक सशक्त प्रदेश का निर्माण कर पायेंगे। उन्होंने कहा कि आप अपने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर सुयोग्य बनाएं ताकि वे अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े हो सके। 
आपने जो चुनरी ओढ़ाई, उसमें जिम्मेदारी का अहसास
श्रीमती राजे ने कहा कि आज आपने मुझे जो चुनरी ओढ़ाई है वह वजन में तो हल्की है, लेकिन इसमें एक बड़ी जिम्मेदारी का अहसास है। उन्होंने कहा कि क्षत्राणियों ने न्याय के लिए अपनी जिंदगी दाव पर लगा दी। आज आप सब भी समाज सेवा के जिस संकल्प के साथ निकली हैं समाज के सभी बुजुर्गाें की जिम्मेदारी बन जाती है कि वे अपनी बहू-बेटियों के स्वाभिमान और इज्जत की रक्षा के लिए डटकर खडे़ रहे।
विकट वित्तीय स्थिति के बावजूद विकास में कोई कमी नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा राजस्थान की 60 साल की मुसीबत 5 साल में दूर नहीं हो सकती, लेकिन हमारी सरकार ने दिन-रात काम कर प्रदेश की दशा और दिशा बदली है। वित्तीय स्थिति विकट होते हुए भी हमने प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। आपका प्यार और आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहा तो विकास का यह सफर यूं ही जारी रहेगा। 
इससे पहले अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, राजस्थान के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का चुनरी ओढ़ाकर एवं साफा पहनाकर अभिनन्दन किया। महिला पदाधिकारियों ने अपने-अपने जिले में की जा रही गतिविधियों से अवगत कराया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, राजस्थान  के अध्यक्ष श्री आनन्द सिंह शेखावत, महासभा के संरक्षक श्री गजसिंह अलसीसर, श्री नरपत सिंह शेखावत सहित महासभा के प्रदेश पदाधिकारी एवं महिला पदाधिकारी उपस्थित थीं। 

Wednesday, May 18, 2016

सफलता की कहानी-अलवर जिले का रैणी बांध

Wed May 18 21:04:14 IST 2016
अपने पुराने स्वरूप में क्षेत्र की खुशहाली लेकर आयेगा रैणी बांध


जयपुर:18 मई 2016: (राजस्थान स्क्रीन ब्यूरो):
भरी दुपहरी में चिलचिलाती धूप में श्रमदान करती महिलाओं का जोश देखते ही बन रहा था। सबके मॅूह से एक ही बात निकल रही थी कि खुदाई व मरम्मत होने पर अलवर जिले के रैणी बॉध अपने पुराने स्वरुप में क्षेत्र की खुशहाली लेकर आयेगा।     मरम्मत और खुदाई कार्य पूर्ण होने के पश्चात लभग ढ़ाई किलोमीटर लम्बे और 300 हैक्टर क्षेत्रफल में फैले रैणी बॉध के पूर्ण भराव से आस-पास के गॉव रैणी सहित बाजोली, खडगपुर,  डेरा, हाचोज व भजेडा के लगभग 500 हैक्टर कृषि क्षेत्रफल की सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध होगा। क्षेत्र के जल स्तर में वृद्धि होने के साथ क्षेत्र में खुशहाली आयेगी।     
अलवर जिले की पंचायत समिति रैणी का प्राचीन रैणी बॉधी एक समय तक आसपास के क्षेत्र की फसल के लिए सिंचाई का स्त्रोत होने के साथ क्षेत्र की जल जीवन रेखा था वहीं देखरेख और मरम्मत के अभाव में यह प्राचीन बॉध जीर्ण-शीर्ण के साथ इसके भराव क्षेत्र में शनैःशनैः मिट्टी के जमाव से बॉध की भराव क्षमता नाममात्र की रह गई। बॉध अपना अस्तित्व धीरे-धीरे खोता जा रहा था इसका दुष्परिणाम क्षेत्र के घटते जल स्तर के रुप में आ रहा था।     क्षेत्र का जल स्तर गिरने का प्रभाव कृषि कार्यो के साथ घरेलू कार्य और पेयजल की उपलब्धता पर पड़ा। पानी की उपलब्धता में कमी से रोज मर्रा के कार्य करने में महिलाओं को परेशानी आने लगी थी। ऎसी स्थिति में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान उनके लिए उम्मीद की किरण लेकर आया। राज्य सरकार द्वारा 20 लाख रुपये की लागत राशि से रैणी बॉध का जीर्णोद्धार कार्य कराया जाना स्वीकृत हुआ। इसके बारे में आस-पास की महिलाओं को मालूम हुआ कि यह अभियान राज्य सरकार जनसहयोग से जल आन्दोलन के रुप में चला रही हैं तो वे हाथो में तगारी,परात,गैंती और फावडा लेकर जा पहुॅची रैणी बॉध में संकल्प के साथ श्रमदान करनें। ----